Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जयसूर्या का कारनामा, खुद का सेक्स वीडियो किया वायरल

Published

on

Loading

कोलंबो। क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल बाद पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या सेक्स टेप लीक मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जयसूर्या अपनी एक्स-वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयसूर्या ने खुद ही ये वीडियो लीक किया है। माना जा रहा है कि उन्होंने ऐसा बदला लेने के मकसद से किया।

यह बेहद पुरानी टेप है और इसमें दिग्गज श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या गर्लफ्रेंड से साथ लव मेकिंग करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल श्रीलंका की नेशनल साइबर सिक्युरिटी टीम इसकी जांच कर रही है। एक श्रीलंकाई अखबार के मुताबिक क्लिप में जयसूर्या खुद वीडियो बनाते दिख रहे हैं। वह जिसकेसाथ संबंध बना रहे हैं, वो मलीका सिरिसेना हैं। जो अब बड़े कारोबारी और एक मीडिया टायकून की पत्नी है।

बता दें कि मलीका सिरिसेना एयर होस्टेस थीं और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। मलीका से जयसूर्या ने तीसरी शादी की थी। ये शादी नवंबर, 2012 में हुई थी। इसके कुछ समय बाद मलीका ने जयसूर्या को छोडक़र बिजनेसमैन से शादी कर ली।

वीडियो वायरल होने के बाद महिला का कहना है कि इसे बदले की कार्रवाई के तहत लीक किया गया है। इस बारे में श्रीलंकाई क्रिकेट का अब तक कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो इस मुद्दे पर क्या बोलते हैं। जयसूर्या इस समय श्रीलंका की क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending