Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तंजानिया में सोने की खदान ढही, 4 मरे

Published

on

Loading

दार अस सलाम, 26 मई (आईएएनएस)| पश्चिमोत्तर तंजानिया के गेता क्षेत्र में एक सोने की खदान के ढहने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गेता के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर पोनजोली मवाबुलांबो ने गुरुवार को बताया कि यह घटना एक दूरवर्ती क्षेत्र में हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना सुबह आठ बजे उस समय हुई, जब सात खनिक सोने की खदान में काम कर रहे थे।

मवाबुलांबो ने बताया कि खदान की चट्टान ढहने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से यह घटना हुई है।

गेता के जिला आयुक्त हरमन कापुफी ने बताया कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending