Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

चीन बॉर्डर के करीब लापता हुआ सुखोई, दो पायलट हैं सवार

Published

on

Loading

गुवाहाटी। असम में मंगलवार की सुबह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई-30 एमकेआई विमान चीन की सीमा के निकट गायब हो गया। इसमें दो पॉयलट सवार हैं। सुखोई विमान ने आईएएफ के तेजपुर बेस कैंप से सुबह उड़ान भरी। वह नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था।

तेजपुर बेस के डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सोम्बित घोष ने कहा, “सुखोई-30 विमान ने तेजपुर से नियमित प्रशिक्षिण मिशन के लिए उड़ान भरी। उसका तेजपुर कस्बे से 60 किमी की दूरी पर रडार व रेडियो संपर्क टूट गया।”

उन्होंने कहा, “विमान अपनी सेवा की अवधि पूरी कर चुका था। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।” आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विमान ने तेजपुर के एयर बेस से 9.30 बजे उड़ान भरी और दो घंटे बाद अरुणाचल प्रदेश के डोलसांग इलाके में चीन की सीमा के पास तेजपुर से 60 किमी उत्तर में उसका संपर्क रडार व रेडियो से टूट गया।

तेजपुर वायु सेना स्टेशन चीन सीमा से 172 किमी की दूरी पर है। तेजपुर देश के आईएएफ के तीन एयर बेस में से है, जहां सुखोई रखे गए हैं।बीते साल एक सुखोई-30 एमकेआई विमान असम के नागौन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो नियमित उड़ान पर था। इसमें दोनों पॉयलट सुरक्षित बच गए , लेकिन स्थानीय लोगों को कुछ चोटें आईं थीं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending