Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लॉ छात्रा ने स्‍वामी का प्राइवेट पार्ट काटा, 8 साल से कर रहा था रेप

Published

on

केरल, लॉ छात्रा, रेप, प्राइवेट पार्ट

Loading

तिरुअनंतपुरम। केरल में एक लॉ छात्रा ने उसके साथ पिछले आठ सालों से रेप करने वाले व्यक्ति को ऐसी सजा दी की वह कभी किसी और अन्य महिला को अपनी हवस का शिकार नहीं बना सकेगा। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय छात्रा ने 54 वर्षीय एक स्वामी का तेजधार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट दिया।

केरल, लॉ छात्रा, रेप, प्राइवेट पार्ट

छात्रा का आरोप है कि जब वह 12 वीं कक्षा में थी स्‍वामी तब से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इस स्वामी की पहचान कोलम स्थित पनमाना आश्रम के स्वामी गंगेशानंद के रूप में हुई है। पुलिस को दिए महिला के बयान के अनुसार स्वामी ने छात्रा के साथ उसके ही घर में कई बार रेप किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्वामी के खिलाफ धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने छात्रा की मां को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी मां महिला के साथ हुई घटना के बारे में जानती थी, लेकिन फिर भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसकी मां का शारीरिक शोषण किया था। छात्रा के पिता लकवा से पीडि़त है और उन्हीं के इलाज के दौरान आश्रम में उनकी मुलाकात आरोपी स्वामी से हुई थी।

वहीं, यह बात भी सामने आई है कि स्वामी ने पुलिस को अपने बयान में कहा है कि उसने खुद ही अपना प्राइवेट पार्ट काटा है। एक पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार स्वामी को इलाज के लिए थिरुवंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि स्वामी का 90 प्रतिशत प्राइवेट पार्ट कट चुका है जिसे अब फिर से जोड़ा नहीं जा सकता।

छात्रा की ओर से ऐसा किए जाने की सब तारीफ कर रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने छात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि बहादुर लड़की। छात्रा ने अपने दोषी को जो सजा दी वह बहुत ही सही है। इसके बाद केरल महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि हमें छात्रा पर गर्व है।

महिला ने साबित कर दिया कि धर्म की आड़ में कोई भी व्यक्ति किसी महिला के साथ ऐसा कृत्य नहीं कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने छात्रा की मां को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी मां महिला के साथ हुई घटना के बारे में जानती थी लेकिन फिर भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसकी मां का शारीरिक शोषण किया था।

 

 

नेशनल

मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे शिवपाल यादव, बसपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज

Published

on

Loading

बदायूं। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना) के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में वादी बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी, जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है।

बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी के अनुसार इसी वजह से उन्होंने पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

Continue Reading

Trending