Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : 20 जनवरी से छात्राएं भी लेंगी जुडो कराटे का प्रशिक्षण

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 20 जनवरी को होगी। इस संबंध में सर्वशिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक कुमुदलता श्रीवास्तव ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया कि माध्यमिक स्कूलों की कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं को तीन महीने का जूडो-कराटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सप्ताह के तीन दिनों में दिया जाएगा। प्रशिक्षकों की तैनाती जिला स्तर पर एक समिति गठित कर की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को मुफ्त यूनिफॉर्म भी दिया जाएगा। स्कूलों मंे कम से कम 20 किक बैग भी खरीदे जाएंगे। स्कलों में प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था होगी। छात्राओं को जूड़ो कराटे का प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव राज्य परियोजना को भेजा गया था, जिस पर यह व्यवस्था की गई है।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending