Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली एमसीडी में भाजपा की शानदार जीत, आप-कांग्रेस में घमासान

Published

on

दिल्ली एमसीडी ,  मोदी, बहुमत, भाजपा, आम आदमी पार्टी,  कांग्रेस

Loading

नई दिल्‍ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के घोषित नतीजों में बहुमत से जीत का सेहरा भाजपा के सिर बंधा है। यहां नार्थ, साउथ और ईस्ट एमसीडी में भाजपा को मिले भारी बहुमत से पार्टी ने तीसरी बार एमसीडी चुनावों में जीत दर्ज की है।

दिल्ली एमसीडी ,  मोदी, बहुमत, भाजपा, आम आदमी पार्टी,  कांग्रेस

वहीं निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और आप में घमासान छिड़ गया है। 272 सीटों पर भाजपा को 182 सीटों पर जीत मिली है या आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली है या आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर जीत चुकी है या आगे चल रही है।

नॉर्थ एमसीडी में भाजपा को 64, कांग्रेस को 51 और आप को 21 सीटें मिली हैं। साउथ एमसीडी में में भाजपा को 71 कांग्रेस को 11 और आप को 16 सीटें मिली हैं। वहीं ईस्ट एमसीडी में भाजपा को 47, कांग्रेस को 3 और आप को 11 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही आप की 40 सीटों पर, कांग्रेस की 92, भाजपा की 5 और बसपा की 192 सीटों पर जमानत जब्त हुई।

नतीजे आने के बाद केजरीवाल ने भाजपा को ट्वीट कर बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि वो उनकी सरकार दिल्ली की बेहतरी के लिए एमसीडी के साथ मिलकर काम करेगी।

MCD में मिली प्रचंड जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा पर भरोसा जताने के लिए दिल्लीवासियों का आभारी हूं। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करता हूं, जिसने एमसीडी में जीत को संभव बनाया.

वहीं हार के बाद आप और कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को सौंप दिया। उसके बाद आप विधायक अलका लांबा ने भी इस्तीफे की पेशकश की। दिलीप पांडेय ने भी अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा दे दिया। दिलीप पांडेय दिल्ली प्रदेश संयोजक के पद पर थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- सीएम पद पर बैठा व्यक्ति लोगों को धमका रहा है। सीएम के बयानों में नकारात्मकता की दुर्गंध आती है। तिवारी ने कहा, जिस पार्टी को दिल्ली विधानसभा की 70 में 67 सीटें मिलती हैं, उसे 67 वार्ड भी नहीं मिले। इसके साथ ही उन्होंने दिल्लीवालों के लिए अरविंद केजरीवाल से मिलकर काम करने की अपील की।

अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने कहा, मेरे बताए हुए मार्ग पर नहीं चले केजरीवाल, इसलिए आज करारी हार हुई। उनकी कथनी और करनी में अंतर आ गया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, BJP ने 2009 का चुनाव हारने के बाद 5 साल इ्रवीएमपर रिसर्च कर महारत हासिल की और आज उसी रिसर्च और महारत के दम पर चुनाव जीत रही है।

सिसोदिया ने कहा, ईवीएम टैंपरिंग देश के लोकतंत्र की ऐसी कड़वी सच्चाई है, जिसका शुरू में मज़ाक उड़ सकता है, लेकिन मज़ाक के डर से हम सच बोलना नहीं छोड़ सकते।

 

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending