Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

योगेंद्र यादव ने केजरीवाल को कहा विश्वासघाती, इस्तीफा मांगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले शनिवार को स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोगों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है और एमसीडी चुनाव हारने पर इस्तीफा देने की मांग की है। केजरीवाल को लिखी एक चि_ी में यादव ने कहा है कि केजरीवाल ने रविवार को होने वाले एमसीडी चुनाव को अपनी लोकप्रियता पर जनमत संग्रह बताया है।

यादव ने अपनी चि_ी में लिखा है, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतने के दो साल बाद अगर वह इस जनमत संग्रह में हारते हैं तो उन्हें ईवीएम का बहाना नहीं बनाना चाहिए और अगर आप 50 फीसदी सीटें जीतने में असफल रहती है तो केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

उन्होंने आगे लिखा है, “अगर आप को एमसीडी चुनाव में बहुमत हासिल होता है तो मैं स्वीकार कर लूंगा कि मेरी समझ गड़बड़ है और दिल्ली वासी आपको (केजरीवाल) विश्वासघाती नहीं मानते। इस स्थिति में अगर केंद्र सरकार किसी तरह की साजिश रचती है तो मैं और मेरी पार्टी आपका समर्थन करेगी।”

यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जो जनमत मिला वह किसी एक व्यक्ति या किसी एक पार्टी के कारण नहीं था। इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में केजरीवाल के सहयोगी रहे योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें राजधानी की तमाम बस्तियों में कूड़े के ढेर, जल-जमाव की समस्या और प्रदूषित वायु देखने को मिले।

यादव ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के तीनों नगर निगमों में 10 साल से काबिज है, इसके बावजूद बेशर्मी से जनता से वोट मांग रही है। 2015 में जिन लोगों ने बदलाव की उम्मीद से आप को वोट दिया था, वे अब भाजपा में लौट रहे हैं। बहुत विवेचना करने के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि इसके जिम्मेदार व्यक्तिगत तौर पर आप खुद हैं।”

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending