Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

भारतीय तैराक भक्ति ने बनाया नया विश्‍व रिकार्ड

Published

on

Loading

‹नई दिल्ली| देश की ओपन वाटर चैम्पियन तैराक भक्ति शर्मा ने अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस तापमान पर 52 मिनट में 1.4 मील (2253.076 मीटर) की दूरी तय कर नया विश्व कीर्तिमान कायम किया। भक्ति ने ब्रिटेन की ओपन वाटर चैम्पियन लेविस पुग और अमेरिका की लिन कॉक्स का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही यह उपलब्धि करने हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला भी बनीं। वह ऐसा करने वाली सबसे युवा और पहली एशियाई महिला तैराक भी हैं। भक्ति के इस अभियान को हिंदुस्तान जिंक ने प्रायोजित किया।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अखिलेश जोशी ने कहा, “हमें भक्ति की इस दुर्लभ उपलब्धि पर गर्व है। पूरे देश को उन पर गर्व है, खासकर वह उन लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जिन्होंने तैराकी में करियर बनाने का सपना देखा है।” भक्ति पिछले 10 वर्षो से ओपन वाटर तैराकी कर रही हैं और इस सफर में उन्होंने अब तक चारों महासागर और आठों चैनल एवं सागरों में तैरने का कीर्तिमान बना चुकी हैं। भक्ति को 2010 में तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending