Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उपचुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, दिल्ली-हिमाचल और असम में लहराया परचम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आठ राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव की गिनती जारी है। भाजपा ने हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, मध्य प्रदेश की बांधवगढ़ और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट जीत ली है। दो अन्य विधानसभा सीट राजस्थान की धौलपुर और मध्यप्रदेश की अटेर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ कर्नाटक की दो सीटों पर आगे चल रही है। आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है।

 

आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना में भी बीजेपी की लहर बरकरार है। दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा किया है। यह सीट बीजेपी और अकाली दल ने आम आदमी पार्टी से छीनी है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस सीधे आमने सामने थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की स्थिति काफी खराब रही और उन्हें 10 हजार मत भी नहीं मिले। सुबह से जारी वोटों की गिनती में बीजेपी सबसे आगे रही थी।

दूसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी रहे। एमसीडी चुनावों से पहले यहां से आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर यह है कि अभी तक उनका प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा जबकि यह सीट उनके ही विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट के उपचुनाव में सिर्फ 6.5 फीसदी मतदान हुआ था। उपचुनाव के दिन हुई हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। कश्मीर में चुनावी हिंसा की अबतक की यह सबसे बड़ी घटना है। गुरुवार को 38 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराई जा रही है।

कहां से कौन उम्मीदवार जीता

1. दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा-  मनजिंदर सिंह सिरसा (भाजपा)
2. कर्नाटक नानजंगड विधानसभा सीट- काले एन केशवमुथी (कांग्रेस)
3. पश्चिम बंगाल की कंठी दक्षिण विधानसभा सीट- चंद्रीमा भट्टाचार्य (तृणमूल कांग्रेस)
4. बांधवगढ़ विधानसभा सीट- शिवनारायण सिंह (भाजपा)
5. हिमाचल प्रदेश की भोरंज विधानसभा सीट- अनिल धीमन (भाजपा)
6. असम की धेमई विधानसभा सीट- रनोज पेगू (भाजपा)

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending