Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

12वीं की बुक में बताया गया लड़कियों का बेस्ट फिगर, मचा बवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सीबीएसई स्कूलों में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली फिजिकल एजुकेशन की किताब में लड़कियों के बेस्ट फिगर के बारे में बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि लड़कियों का फिगर ’36-24-36′ होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर किताब का यह कंटेट तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद हंगामा मच गया। ज्यादातर लोगों का मानना यह था कि ऐसी बातें बताकर हम आखिर अपने बच्चों को क्या सिखाना चाहते हैं?

फिजिकल एजुकेशन की इस किताब में लिखा है कि जिन लड़कियों का फिगर 36-24-36 होता है, वो बेस्ट होती हैं। इस किताब के लेखक डाक्टर वीके शर्मा हैं। अपनी इस बात की पुष्टि करने के लिए किताब में ये भी लिखा गया है कि इसीलिए मिस वल्र्ड या मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताओं में बॉडी और फिगर को भी ध्यान में रखा जाता है। किताब में कहा गया है कि अगर ऐसी फिगर चाहते हैं तो नियमित तौर पर कुछ स्पेशल एक्सरसाइज करें। महिलाओं के बारे में किताब में ज्यादा जानकारी है लेकिन लडक़ों के बारे में भी ‘वी’ शेप का उल्लेख है।

वहीं, सीबीएसई ने इस किताब से खुद को अलग करते हुए कहा, ‘यह किताब हमारी नहीं है। एक प्राइवेट पब्लिशर की है। हम अपने संबद्ध स्कूलों से किसी भी प्राइवेट पब्लिशर की किताब पढ़ाने को नहीं कहते।’

Continue Reading

नेशनल

लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि इसके बाद एनडीए गठबंधन दल के अलग-अलग सांसदों ने भी शपथ ली है।

मोदी ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तीसरी बार पीएम पद शपथ ली है। इससे पहले सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार पीएम के रूप में देश की बागडोर संभाल चुके हैं। विदेशी मेहमानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद की शपथ ली। नेपाल, मोरिशस, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और सेशल्स के राष्ट्र अध्यक्ष समारोह में शामिल हुए।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के अलावा भूटान के राष्ट्राध्यक्ष ने पीएम मोदी को बधाई दी।

Continue Reading

Trending