Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अब उत्तर कोरिया की नकेल कसने की तैयारी में अमेरिका, युद्धपोतों को किया रवाना

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका ने उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ अपनी रक्षात्मक तैयारी को बढ़ाते हुए अमेरिकी नौसैन्य वाहक मारक समूह को कोरियाई प्रायद्वीप की ओर रवाना कर दिया है। हमला करने में सक्षम कार्ल विनसन टुकड़ी में युद्धपोत के अलावा एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया की परमाणु धमकियों से निपटने के लिए अमेरिका अकेले सक्षम है।

ट्रंप द्वारा सीरिया में किए गए हमले के बाद से ही विश्लेषक यह अनुमान जता रहे हैं कि गुरुवार को सीरियन सेना के एक एयरबेस पर मिसाइल हमला करने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तरी कोरिया की नकेल कसने की तैयारी में हैं। इस अमेरिकी नौसैन्य समूह को असल में ऑस्ट्रेलिया जाना था लेकिन वह इसके बजाय सिंगापुर से पश्चिमी प्रशांत महासागर में चला गया।

दरअसल उत्तर कोरिया पांच परमाणु परीक्षण कर चुका है। इनमें से दो परीक्षण पिछले साल हुए थे। उपग्रहों से प्राप्त विशिष्ट तस्वीरों का विश्लेषण कहता है कि उत्तर कोरिया संभवत: छठे परीक्षण की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि अमेरिका ने छह अप्रैल को सीरिया के शेरत सैन्यअड्डे पर 59 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं थीं। अमेरिका ने सीरिया में रासायानिक हमले के लिए असद सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए यह फैसला लिया था।

वहीं उत्तर कोरिया ने सीरिया में अमेरिकी बमबारी की रविवार को निंदा करते हुए इसे एक संप्रभु देश के खिलाफ पूरी तरह से ‘अस्वीकार्य आक्रमण’ बताया। साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका के इस रुख से स्पष्ट है कि उत्तर कोरिया का सैन्य विकास सही है। समाचार एजेंसी एफे ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, “सीरिया पर अमेरिकी मिसाइल हमला साफ है। यह एक संप्रभु देश के खिलाफ आक्रमण है, जो अस्वीकार्य व अक्षम्य है। हम इसकी कड़ी निदा करते हैं।” बयान के मुताबिक, “इससे साबित होता है कि सैन्य शक्ति बढ़ाने का हमारा फैसला सही है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending