Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आखिर क्यों सपा नेता ने अखिलेश पर फोड़ा लेटर बम ?

Published

on

Loading

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद अखिलेश यादव को बनारस जनपद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर सिंह ने पत्र लिखकर पार्टी जनों की हकीकत बताते हुए उन्हें आईना दिखाया। पत्र में खरी-खरी सुनाते हुए लिखा कि अखिलेश जी इतिहास उठाकर देख लें, घमंड तो रावण का भी नहीं रहा तो हम आप क्या चीज हैं। शर्मनाक हार हुई, लेकिन इस हार से आपने सबक नहीं लिया।

बता दें कि कार्यकर्ताओं की हकीकत बताते हुए सुधीर ने लिखा कि जिनके पास साइकिल नहीं थी, वे अब बीएमडब्ल्यू में चल रहे हैं। आपको 9 रत्नों ने यह समझा दिया कि आपकी लहर 2014 की मोदी लहर से भी ज्यादा चल रही है। 1 जनवरी को जनेश्वर मिश्र पार्क में हुआ सम्मेलन आपके पतन का कारण था।

घमंड के चलते आपने संघर्ष के बलबूते पार्टी को खड़े करने वाले शिवपाल यादव को दो-दो बार बेइज्जत करके बाहर निकाला। जिस मुलायम सिंह यादव ने अपनी जीवनभर की कमाई आपको सौंप दी, शकुनि रामगोपाल यादव के कहने से आप उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर खुद अध्यक्ष बन गए। आप घमंड में इतने चूर थे कि चार-चार विधायक रहे लोगों का टिकट काटकर कल के लड़कों को टिकट दे दिया।

उल्लेखनीय है कि सपा पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी रविवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधा था।  उन्होंने कहा कि जो बच्चे बाप की बात नहीं मानते वो तरक्की नहीं करते। वहीं इससे पूर्व शनिवार को मुलायम सिंह यादव ने भी मैनपुरी में कहा था कि मोदी ने कहा था जो बेटा अपने बाप का नहीं हो सकता, वो किसी का नहीं हो सकता। अखिलेश ने मोदी को ये कहने का मौका दिया।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending