Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राधानी दिल्ली में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन मामलों के साथ ही दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू के कुल 61 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक, नए मामलों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।  दिल्ली में स्वाइन फ्लू के लिए केंद्रीय अधिकारी चरण सिंह ने कहा, “महिला मरीजों में एक की उम्र 35 वर्ष है और वह फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव की निवासी है। 31 वर्ष की अन्य दो महिलाओं में एक नेब सराय की रहने वाली है और दूसरी महिला लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज की। बुद्ध विहार की निवासी एक 55 वर्षीय महिला भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित है।

उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के पुरुष मरीजों में फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव में रहने वाला एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अतिरिक्त साउथ एक्सटेंशन निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, आश्रम निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, एम.बी. रोड निवासी एक 20 वर्षीय युवक, खिड़की एक्सटेंशन निवासी 29 वर्षीय युवक और नेब सराय निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति स्वाइन फ्लू के मरीजों में शामिल हैं। राजधानी में स्वाइन फ्लू के कारण अबतक छह लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला की रविवार को मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश

मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या के आरोपी तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने उनके पास से लूटा गया जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है। इस पूरी वारदात को देवेंद्र नाथ के ड्राइवर अखिलेश, उसके भाई रवि और एक साथी रंजीत ने अंजाम दिया था।

मंगलवार को पुलिस मोहिनी दुबे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लखनऊ की इंदिरा नगर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम मुठभेड़ में शामिल हुई थी। तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल और सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

 

Continue Reading

Trending