Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में धूप, पारा चढ़ा

Published

on

Loading

पटना | बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, “अगले एक-दो दिनों के अंदर राज्य के करीब सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।”

केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, गया का 17.1 डिग्री तथा पूणिर्या का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, पूर्णिया का 30 डिग्री, भाागलपुर का 32 डिग्री और गया का 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी

Published

on

Loading

आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से इसमें काम कर रहे 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है और 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते खदास धंस गई। इस हादसे को लेकर मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यह हादसा नदियों के जल स्तर बढ़ने की वजह से हुआ है। इस वजह से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह हटा दिया गया है।

हादसा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही NDRF और प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंची। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है क्योंकि लोगों में आक्रोश है। वे अपने परिजनों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है। हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। इस वजह से भी लोगों में आक्रोश है और वे खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending