मुख्य समाचार
सीएम आदित्यनाथ ने किया मंत्रालयों का बंटवारा
लखनऊ। शपथग्रहण के तीन दिन बाद आखिरकार यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद योगी ने इस लिस्ट को राज्यपाल के पास भेज दिया। गृह और राजस्व जैसे अहम मंत्रालय समेत लगभग तीन दर्जन विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास ही रखे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग (PWD) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दूसरे डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया है। वित्त विभाग राजेश अग्रवाल को सौंपा गया है।
यह रही यूपी में मंत्रालयों के बंटवारे की लिस्ट:
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी – गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा – माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
कैबिनेट मंत्री
सूर्य प्रताप शाही – कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान
सुरेश खन्ना – संसदीय कार्य, नगर विकास और शहरी समग्र विकास
स्वामी प्रसाद मौर्य – श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
सतीश महाना – औद्योगिक विकास
राजेश अग्रवाल – वित्त विभाग
रीता बहुगुणा जोशी – महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन
दारा सिंह चौहान – वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान
धर्मपाल सिंह – सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
एस. पी. सिंह बघेल -पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य
सत्यदेव पचौरी– खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन
रमापति शास्त्री -समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
जय प्रकाश सिंह– आबकारी, मद्यनिषेध
बृजेश पाठक– विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन
ओम प्रकाश राजभर – पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास
लक्ष्मी नारायण चौधरी– दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति, अल्पसंख्यक कल्याण
चेतन चौहान– खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास
श्रीकांत शर्मा– ऊर्जा
सिद्धार्थ नाथ सिंह– चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
मुकुट बिहारी वर्मा-सहकारिता
आशुतोष टंडन– प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा
नंद गोपाल गुप्ता नंदी– स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अनुपमा जायसवाल – बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (राज्य मंत्री), वित्त (राज्य मंत्री)
सुरेश राणा– गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास (राज्य मंत्री)
उपेंद्र तिवारी– जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता (राज्य मंत्री)
महेंद्र सिंह – ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (राज्य मंत्री)
स्वतंत्रदेव सिंह– परिवहन, प्रोटोकला, ऊर्जा (राज्य मंत्री),
भूपेंद्र सिंह चौधरी– पंचायती राज, लोक निर्माण (राज्य मंत्री)
धरम सिंह सैनी– आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
स्वाति सिंह– NRI, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण (राज्य मंत्री)
राज्य मंत्री
गुलाब देवी– समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
बलदेव औलख– अल्पसंख्यक कल्याण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
अतुल गर्ग– खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
संदीप सिंह– बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा
मोहसिन रजा– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज
अर्चना पाण्डे– खनन, आबकारी, मद्यनिषेध
रणवेंद्र प्रताप सिंह– कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान
मन्नु कोरी– श्रम सेवा योजना
जय प्रकाश निषाद– पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि
गिरीश यादव– नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
नीलकंठ तिवारी– विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण
जयकुमार सिंह जैकी– कारागार, लोक सेवा प्रबंधन
सुरेश पासी– आवास, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विभाग
नेशनल
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।
अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।
नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन
-
नेशनल1 day ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’
-
मनोरंजन2 days ago
हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भिडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी