Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब तेलुगू फिल्म में सनी लियोनी करेंगी बड़ा धमाका

Published

on

Loading

चेन्नई। फिल्मकार प्रवीण सत्तारु ने अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘पीएसवी गरुड़ा वेगा’ में एक खास गाने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी को शामिल किया है। प्रवीण का कहना है कि इस गाने के लिए सनी ही उनकी पहली पसंद थीं।

प्रवीण ने कहा, “निर्माताओं से इस बारे में बात करने से पहले ही मेरे दिमाग में इस गाने के लिए सनी का ही नाम था। यह गाना फिल्म में एक खास मौके पर आएगा। इसलिए, इसमें जाने-पहचाने चेहरे की जरूरत थी। हालांकि, तेलुगू फिल्म जगत में इस गीत के लिए हमारे पास कई विकल्प थे, लेकिन मेरा मानना है कि सनी की उपस्थिति दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में मदद करेगी।”

प्रवीण ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि यह गाना कोई आइटम सॉन्ग नहीं है। फिल्मकार ने कहा, “यह गाना कहानी का हिस्सा है। कोई आइटम नम्बर नहीं है। फिल्म के दूसरे भाग का यह एकमात्र गाना है। सनी को एक अलग अवतार में देखा जाएगा। इस गाने की शूटिंग केरल में होगी।”

इस फिल्म में अभिनेता राजशेखर मुख्य भूमिका में हैं। वह इसमें पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। राजशेखर के अलावा, इसमें पूजा कुमार, श्रद्धा दास और अदिथ अरुण भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending