प्रादेशिक
यूपी चुनाव : तीसरे चरण में 12 जिलों में 61.16 फीसदी वोटिंग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में कुल 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान हालांकि इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा में दो गुटों के बीच झड़प हुई। बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज कर मामले को शांत कराया। तीसरे चरण में 826 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि तीसरे चरण में 61.16 फीसदी मतदान होने की सूचना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार औरैया में 60.2 प्रतिशत, बाराबंकी में 66.96 प्रतिशत, इटावा में 60.14 प्रतिशत, फरु खाबाद में 58.77 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके अलावा हरदोई में 59.29 प्रतिशत, कन्नौज में 62.88 प्रतिशत, कानपुर देहात में 62.17 प्रतिशत, कानपुर नगर में 56. 42 प्रतिशत, लखनउ में 58. 50, मैनपुरी में 59.51 प्रतिशत, सीतापुर में 68.49 व उन्नाव में 60.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इससे पूर्व तीसरे चरण के तहत सुबह मतदान की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई में मतदान किया।
मतदान के बाद सपा के तीनो नेताओं ने जीत के दावे किए। मतदान करने के बाद मुलायम सिंह ने कहा कि सपा को तो उप्र ने पहले ही गोद ले लिया है। अब किसी को गोद लेने की जरूरत नहीं है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उप्र में 11 मार्च को जो नतीजे आएंगे, उसके बाद सबको जवाब मिल जाएगा। उप्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
मायावती ने भी सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बसपा 300 के करीब सीटें जीतेगी।
कांग्रेस के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जासवाल ने कानपुर में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल. पुनिया ने बाराबंकी में अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
समाजवादी पार्टी के नेता व अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने हालांकि स्थानीय प्रशासन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाया। दरअसल, जसवंत नगर में कई मतदान केंद्रों पर दो गुटों में झड़प हुई। बाद में शिवपाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसी के इशारे पर उन्हें हराने की कोशिश कर रहा है। शिवपाल ने हालांकि अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया।
इससे पूर्व उप्र विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ईवीएम मशीनें में तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जगहों पर मतदान थोड़ी देर से शुरू हुआ। लखनऊ के जिलाधिकारी गौरीशंकर प्रियदर्शी, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने भी सुबह ही अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी सैफई में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएंगे।
सपा के भीतर मचे कलह को खारिज करते हुए रामगोपाल ने कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है और न ही कोई भितरघात है। सभी लोग मिलकर साइकिल को जिताने में लगे हुए हैं।
इधर, लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी रीता जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा से इस बार भी यहां की जनता का प्यार उन्हें मिलेगा और वह भारी मतों से जीतेंगी। रीता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को वोट मांगना पड़ा, लेकिन उन्होंने कहा कि आज मुलायम सिंह यादव को हाथ जोडक़र अपनी बहू के लिए वोट मांगना पड़ रहा है। इससे दयनीय स्थिति और क्या हो सकती है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं से आगे आकर मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और उसी दिशा में मतदान हो रहा है।
प्रादेशिक
मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत
रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।
रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल3 days ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल3 days ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल3 days ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल3 days ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
नेशनल2 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल2 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं