Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जुलियन अंसाजे को पामेला एंडरसन पसंद हैं

Published

on

Loading

Julian-Assange-Pamela-Anderलॉस एंजेलिस। विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे ने अभिनेत्री पामेला एंडरसन के साथ अपने रोमांस की खबरों के बारे में कहा कि वह पामेला को पसंद करते हैं। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, असांज ने एक रेडियो साक्षात्कार में एंडरसन के बारे में कहा कि उन्हें पामेला पसंद है और वह बेहद आकर्षक हैं।

असांज ने कहा, “वह प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ ही आकर्षक हैं। वह बेवकूफ नहीं है बल्कि मानसिक तौर पर बेहद सहज हैं। मेरा मतलब, मैं उन्हें पसंद करता हूं। मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहता।”

असांज और एंडरसन की रोमांस की खबरें एंडरसन के लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में जाने के बाद से आनी शुरू हुई। असांजे को 2012 के बाद से वहां राजनीतिक शरण दी गई है। 2010 में स्वीडन दौरे के बाद उन पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे।

‘बेवॉच’ स्टार पामेला ने हाल ही में कहा था कि उन्हें असांज के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending