Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएसआईआर महानिदेशक ने किया रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

Published

on

Loading

महानिदेशक डॉ गिरीश साहनी, भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान, रिसर्च सेंटर का उद्घाटन, प्रोफेसर आलोक धवन

director csir

लखनऊ। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ गिरीश साहनी ने आज उप्र की राजधानी लखनऊ स्थित सीएसआईआर- भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) में सेंटर फॉर इनोवेशन एंड ट्रांसलेशनल रिसर्च का उद्घाटन किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आलोक धवन और संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की एक टीम ने महानिदेशक का स्वागत किया।

एक आधुनिक कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी सुविधा भी डीजी सीएसआईआर द्वारा राष्ट्र को समर्पित की गई। आशा है कि इन दोनों नवीन केंद्रों के स्थापित होने से संस्थान के बुनियादी ढांचे मे बढ़ोतरी होगी और प्रयोगशाला के अनुसंधान को जन साधारण से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगी।

सीएसआईआर के जनादेश के अनुसार उच्च गुणवत्ता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकियों को बाज़ार तक लाने और संसाधन आधार के अनुकूलन सुनिश्चित करने के लिए भी यह सक्षम होगा।

संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ अपनी बातचीत में महानिदेशक ने विभिन्न क्षेत्रों में समाज में आने वाली नई परिस्थितियों और कठिनाइयों को संबोधित करने में संस्थान द्वारा सभी उपलब्ध संसाधनों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि साथ काम करना महत्वपूर्ण है और यह हर वैज्ञानिक की जिम्मेदारी है कि वह पूरे समूह की सफलता की दिशा में काम करे। सीएसआईआर-आईआईटीआर परिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी के शब्दों को याद किया और हर व्यक्ति से आग्रह किया कि इस महान देश के आम नागरिक के बारे में सोचे, और कोई भी निर्णय/ कार्रवाई एक आम आदमी की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर करे।

महानिदेशक ने कहा कि उनकी धारणा है कि भविष्य में विज्ञान के शोध की सीमाएं असीमित हैं और हर एक को इस अवसर का यथोचित लाभ उठाना चाहिए। तत्पश्चात् उन्होंने शोध छात्रों और संस्थान के तकनीकी कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending