Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

तमिलनाडु के बंदरगाह पर 2 मालवाहक जहाजों की टक्कर

Published

on

Loading

तमिलनाडु बंदरगाह पर 2 मालवाहक जहाजों की टक्कर

 

चेन्नई | तमिलनाडु के कामराजार बंदरगाह पर शनिवार तड़के पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रहे दो मालवाहक जहाज टकरा गए। इस दुर्घटना में हालांकि जहाजों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और तेल का भी अधिक रिसाव नहीं हुआ है। कामराजार पोर्ट के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि टक्कर तड़के चार बजे द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहे एम.टी. बीडब्ल्यू मैपल और पेट्रोलियम ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स (पीओएल) से भरे एम. टी. डॉन कांचीपुरम के बीच हुई।

एलपीजी से लदा जहाज बंदरगाह से जा रहा था, जबकि दूसरा जहाज बंदरगाह की ओर आ रहा था।

बयान के मुताबिक, “पर्यावरण को तेल प्रदूषण जैसा कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसमें किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों जहाजों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जाहजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “सभी शीर्ष अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हालात नियंत्रण में हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी जहाजों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है।”

भारतीय तटरक्षक के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसी के एक हेलीकॉप्टर से हुए हवाई सर्वेक्षण के अनुसार, तेल की एक बहुत पतली परत देखी गई जो समुद्र के पानी में घुल जाएगी।

उन्होंने कहा कि तटरक्षक ने जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए अपना एक जहाज भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है।

बंदरगाह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम. ए. भास्कराचार ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

बंदरगाह के एक अधिकारी ने बताया कि एम.टी. डॉन कांचीपुरम से माल उतारा जाएगा।

एक समुद्री इंजीनियर ने कहा, “बंदरगाह क्षेत्र में और उसके बाहर जहाजों का संचालन एक मुश्किल काम होता है। इसके अलावा जहाज को तुरंत रोकना मुश्किल होता है।”

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending