Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर घाटी व लद्दाख में ‘बर्फीली आफत’ की चेतावनी

Published

on

Loading

avalancheश्रीनगर। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिदु से ऊपर रहा। प्रशासन ने कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रभागीय प्रशासन ने बारामूला, कुपवाड़ा, कुलगाम, गांदेरबल, शोपियां, अनंतनाग, लेह और कारगिल जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

यहां रह रहे लोगों को चेतावनी वापस लिए जाने तक घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। जिलाधिकारियों को हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को बर्फबारी संबंधी दुर्घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 15 जवान शामिल थे। मौसम विभाग का कहना है कि यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, कटरा में 7.6 डिग्री, बटोट में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 0.5 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

नेशनल

दिल्लीवासियों को पानी मुहैया नहीं करा सकते तो इस्तीफा दें केजरीवाल: बीजेपी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इस समय पानी की भारी किल्लत हैं। इस मुद्दे पर वहां पर सियासत भी खूब देखी जा रही है। बता दें कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बीते 2 दिनों से लगातार बीजेपी पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी की ओर से आईटीओ स्थित शहीदी पार्क के पास केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर आप दिल्लीवासियों को पानी मुहैया नहीं करा सकते तो इस्तीफा दे दो।

बीजेपी ने आगे कहा कि पंजाब में अभी मतदान होना है, इसलिए वहां सहानुभूति वोट पाने के लिए केजरीवाल नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने से डर लगता है क्योंकि उन्हें शीशमहल की सुविधाओं की आदत हो गई है और तिहाड़ जेल में उन्हें वह सारी सुविधाएं नहीं मिलती है, जिसकी व्यवस्था उन्होंने अपने लिए शीशमहल में की हुई है।

उन्होंने कहा कि इसी कारण केजरीवाल अलग-अलग प्रकार के बहाने ढूंढते हैं। कभी कहते हैं कि उन्हें चुनाव में प्रचार करना है तो कभी कहते हैं कि उनकी तबियत खराब है। तिहाड़ जेल का प्रशासन तो उन्हीं की दिल्ली सरकार के अधीन आता है और केजरीवाल के मंत्री ही तिहाड़ जेल का प्रशासन चलाते हैं। अगर तिहाड़ जेल के अंदर उनके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की जा रही है तो इसके लिए उनकी अपनी सरकार और उनके अपने ही मंत्री जिम्मेदार हैं।

तिहाड़ जेल में अच्छे डॉक्टर हैं, एम्स एवं अन्य अस्पतालों के साथ भी उनका टाइअप है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पानी के संकट के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने दिल्ली जल बोर्ड में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पानी संकट के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है। दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार गंभीर नहीं है।

Continue Reading

Trending