Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा नारीत्व का मतलब नहीं समझती : कांग्रेस

Published

on

Loading

Tom-Vadakkanनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार के प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में दिए बयान के अगले दिन गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि ‘भाजपा नारीत्व का मतलब नहीं समझती।’

प्रियंका गांधी का नाम उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक के रूप में सामने आने पर कटियार ने कहा था, “उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह बहुत सुंदर नहीं हैं, उनसे सुंदर तो हमारी पार्टी में कई महिलाएं हैं। स्मृति ईरानी उनसे ज्यादा सुंदर हैं, वह जहां भी जाती हैं भीड़ उमड़ती है और वह भाषण भी अच्छा देती हैं। हेमा मालिनी हैं और भी कई फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री हमारी पार्टी में हैं।”

कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सदाचार की बात करने वाले इन लोगों के डीएनए में नारी के प्रति सम्मान का तत्व होना चाहिए। भारत नारी को अर्धनारीश्वर यानी शिव और दुर्गा के संयुक्त रूप का एक हिस्सा मानता है।

उन्होंने कहा, “इस अवधारणा को जो तथाकथित सांस्कृतिक निकाय और संगठन नहीं मानते, अगर नारी का सम्मान नहीं करते, तब गंभीर समस्या है।”

वडक्कन ने कहा, “आपको ऐसे संगठनों से जुड़े लोगों को बहुत नजदीक से परखने की जरूरत है, क्योंकि वे ऐसा वोट पाने के लिए कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि नारी का सम्मान करना सीखे बिना इस देश में या दुनिया में कहीं भी कोई राजनीतिक पार्टी प्रगति कर सकती है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नारीत्व का मतलब और सांस्कृतिक सदाचार सीखने की जरूरत है, जो इन सांस्कृतिक संगठनों के मौजूदा तानेबाने में गायब है।

उनका इशारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर था, जो ‘ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, ये सब ताडऩ के अधिकारी’ वाले सिद्धांत को मानता है।

कटियार के बयान पर प्रियंका गांधी ने त्वरित प्रतिक्रया देते हुए कहा था कि इससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता है। उनके बयान की उनकी पार्टी में भी निंदा की गई है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है।

नेशनल

दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में भीषण आग से तीन मजदूरों की मौत, 6 घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नरेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात को हुआ। बताया जा रहा है कि जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी तब वहां कई मजदूर मौजूद थे।

फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दिल्ली फायर सेवा के दमकल कर्मियों ने आग पर काफी देर तक मशक्कत के बाद काबू पा लिया है. अब आग को पूरी तरह से बुझाने का काम जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है, “भीषण आग की इस घटना में लापरवाही को लेकर आईपीसी की कई धाराओं केस दर्ज किया जा रहा है. साथ ही आगे की जांच भी जारी है।

इससे पहले में आग लगते ही अफरातफरी के बीच फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्ट्री के कर्मचारी जोर जोर से बचाने की आवाज भी लगा रहे थे। इस बीच लोगों ने फायर विभाग को घटना की सूचना दी. फैक्ट्री के चारों तरफ दहशत का माहौल है।

Continue Reading

Trending