Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर घाटी में बर्फबारी व भूस्खलन, 8 मरे

Published

on

Loading

कश्मीर घाटी में बर्फबारी व भूस्खलन, 8 मरे

श्रीनगर | कश्मीर घाटी में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी व बारिश का दौर जारी है। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश व बर्फबारी के कारण यहां सड़क एवं हवाई मार्ग भी अवरुद्ध हैं, जिससे घाटी का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है। कई इलाकों में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यात्रियों और चालकों की सुरक्षा के लिए राजमार्ग बंद कर दिया गया है। हमारी घोषणा तक कोई भी राजमार्ग से यात्रा न करे।”

कम ²श्यता के कारण गुरुवार को भी श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली और यहां उतरने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

श्रीनगर में मंगलवार से ही कोई उड़ान संचालित नहीं हो रही है। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे के बीच पटरियों पर बर्फ के भारी जमाव के कारण रेल सेवा भी रोक दी गई।

बांदीपोरा जिले के तुलियाल गांव में बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस परिवार के पांचवें सदस्य को मलबे के नीचे से सुरक्षित निकाल लिया गया।

गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में बुधवार को हुए हिमस्खलन में सेना के एक मेजर अमित सागर की जान चली गई, जबकि सात सैनिक घायल हो गए।

घायल सैनिकों को बचाकर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके अतिरिक्त एक मजदूत सहित तीन अन्य लोगों की मौत भी गुरुवार को छत ढहने तथा ठंड से हो गई।

प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है।

सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहाड़ों के कुछ अन्य क्षेत्रों में बुधवार से आठ फुट तक ताजा बर्फबारी हुई है। सड़कों पर बर्फ के जमाव के कारण घाटी में अंतर-जिला सड़क संपर्क बाधित हो गया है। श्रीनगर और अन्य स्थानों पर लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत की है। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम से मौसम में सुधार की उम्मीद जताई है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending