Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चिटफंड घोटाला : कोलकाता, ओडिशा में कई जगहों पर सीबीआई छापे

Published

on

Loading

कोलकाता | ओडिशा चिटफंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को ओडिशा तथा कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आशा एग्रो इक्विपमेंट्स इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कोलकाता में 11, जबकि ओडिशा में पांच जगहों पर छापेमारी हुई।

 

प्रबंध निदेशक तरुण कुमार बरूई और निदेशकों -रंजीत संत्रा, सुसांत मोहपात्रा, अनंत बारिक तथा परिमल विश्वास- के निवास स्थान पर भी छापे मारे गए। ओडिशा के भुवनेश्वर, बालेश्वर, रेमुना, बलियापल तथा जलेश्वर में छापेमारी हुई। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सीबीआई ने 44 प्राथमिकी दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending