मुख्य समाचार
असम-अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर के करीब दो सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकी मारे गए
तिनसुकिया(असम)। असम-अरुणाचल सीमा पर जयरामपुर के निकट रविवार को सुरक्षाकर्मियों के एक काफिले पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। हालांकि, सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके में जवाबी कार्रवाई अभियान की शुरुआत कर घात में शामिल दो आतंकवादियों को मार डाला।
पुलिस के अनुसार, हमलावर पूर्वोत्तर के अधिकांश आतंकी संगठनों के संयुक्त मंच युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ वेस्ट ईस्टर्न साउथ ईस्ट एशिया (यूएनएलएफडब्ल्यू),युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के वार्ता विरोधी गुट और खापलांग के नेतृत्व वाले नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन-के) और कोआर्डिनेशन कमेटी (कोरकोम) ऑफ मणिपुर से संबद्ध थे।
असम के पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। डीजीपी ने कहा, “हमले में शामिल दो आतंकवादियों को बाद में मार दिया गया। बलों ने उनके पास से दो हथियार बरामद किए हैं।” तिनसुकिया पुलिस अधीक्षक मुग्धाज्योति महंत ने कहा कि 15-20 आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया।
गैर सरकारी सूत्रों ने कहा कि हमले के बाद आतंकवादी असम राइफल्स के कुछ हथियार और गोला बारूद लेकर भाग गए। उल्फा और एनएससीएन-के ने गत साल नवम्बर में तिनसुकिया जिले में सेना के एक काफिले पर घात लगा कर हमला किया था, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए थे।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जगुन-जयरामपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दिया और चौकसी बढ़ा दी। असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा और असम-नागालैंड सीमा के बीच अंतर-राज्य सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। इस बीच, कोरकोम और उल्फा ने एक संयुक्त बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने ‘ऑपरेशन बराक’ नाम से सुरक्षा बलों पर संयुक्त हमला किया।
नेशनल
दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार
नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।
मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।
-
मुख्य समाचार11 hours ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
नेशनल2 days ago
किसी ने मौत का सौदागर कहा तो किसी ने गन्दी नाली का कीड़ा, न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस
-
प्रादेशिक2 days ago
नारद राय ने सपा छोड़ने का किया एलान, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
22 साल पुराने हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम हाईकोर्ट से बरी, जेल से नहीं होगी रिहाई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे अंडरग्राउंड, इस मामले में हुआ एक्शन
-
प्रादेशिक1 day ago
मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार