Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म प्रचार के दौरान जब रईस से मिले ‘रईस’

Published

on

Loading

फिल्म प्रचार के दौरान जब रईस से मिले 'रईस'

मुंबई | शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘रईस’ के साथ देशभर में ट्रेलर, संगीत, गीत, एक्शन से धूम मचा रहे हैं। इसके शानदार डायलॉग लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। शाहरुख इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रईस’ की प्रचार गतिविधियों में व्यस्त हैं।

फिल्म के प्रचार के दौरान एक शानदार वाकया हुआ। ‘रईस’ नाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और शाहरुख को भी रईस से मिलने का मौका मिला।

शाहरुख ने महबूब स्टूडियो में एक साथ 11 रईसों के साथ मुलाकात की। असल जिंदगी के रईस नाम वाले लोगों से शाहरुख ने निजी तौर पर मुलाकात की और उनसे उनके बारे में पूछा। वह बहुत खुश हुए, जब उन सभी 11 लोगों ने अपना परिचय रईस के रूप में देते हुए उनसे हाथ मिलाया।

शाहरुख खान ने इन 11 रईसों के साथ समय बिताया और मौज-मस्ती के साथ उन्हें अपने साथ सहज महसूस कराया। ये असली रईस फिल्मी ‘रईस’ के साथ मुलाकात को ताउम्र याद रखेंगे। उनके लिए यह एक सपना सच होने जैसी बात है।

शाहरुख कहते हैं, “रईस का मतलब सिर्फ पैसे वाला नहीं होता, रईस का मतलब दयालु भी होता है।”

मारधाड़ से भरपूर ‘रईस’ 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending