Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में शीतलहर का कहर, अब तक का सबसे कम तापमान

Published

on

Loading

दिल्ली में शीतलहर का कहर, अब तक का सबसे कम तापमाननई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है, जिसके कारण मंगलवार सुबह ठिठुरन महसूस हुई। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आई और इसमें और गिरावट आने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह कुछ स्थानों पर हल्के कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा। दिन में ठंडक बनी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच के अंतर में गिरावट आएगी।”

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है और 13 जनवरी से शीतलहर का असर कम होगा।

सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 1,200 मीटर और पालम में 250 मीटर रही। आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending