Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मनोज तिवारी का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में

Published

on

Loading

मनोज तिवारी का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में

नई दिल्ली | दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी को सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करने पर हिरासत में ले लिया गया। वह भाई भतीजावाद के कथित आरोपों पर स्पष्टीकरण मांग रहे थे।

तिवारी आम आदमी पार्टी के नेताओं के रिश्तेदारों को विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किए जाने को लेकर दिल्ली के गृह और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।

तिवारी को मौरिस नगर में ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं से कहा, “यह केजरीवाल का राज है, जो चोर हैं वे सत्ता में हैं और जो उस पर उंगली उठाते हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।”

संसद सदस्य रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, उदित राज और विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

जैन पर आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की सलाहकार के रूप में अपनी बेटी की नियुक्ति के लिए भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया गया है।

जैन के अनुसार उनकी बेटी मानद पद पर थी और उन्होंने कोई वेतन नहीं लिया। उन्होंने पिछले साल जुलाई में इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पिछले साल दिसंबर में दिल्ली सचिवालय में निकुंज अग्रवाल के कार्यालय पर छापा मारा था।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending