Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आगामी चीनी वसंत महोत्सव के लिए जापान में उत्सव शुरू

Published

on

Loading

आगामी चीनी वसंत महोत्सव के लिए जापान में उत्सव शुरू

नागोया । मध्य जापान के नागोया में शनिवार को आगामी चीनी वसंत महोत्सव के मद्देनजर एक तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई।

यह उत्सव नागोया स्थित हिसाया स्कावयर में आयोजित किया गया। इस दौरान लाल रंग की लालटेनों और ऊंचे-ऊंचे ध्वज लहराते नजर आए।

कार्यक्रम में चीनी कलाकारों ने सिचुआन ओपेरा, कलाबाजी, शेर नृत्य और विभिन्न रूप धारण करने वाली कई प्रस्तुतियां दीं।

महोत्सव में पहुंचे दर्शकों ने इस कार्यक्रम के क्षणों को अपने कैमरों और सेलफोन में कैद किया।

महोत्सव के कार्यकारी समिति के सदस्य वांग लिबाओ ने बताया, “इस वर्ष तीन दिवसीय महोत्सव में चीन, जापान और अन्य देशों के करीब 1,20,000 पर्यटकों के आने की संभावना है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending