Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘रईस’ में ग्रे शेड किरदार में शाहरुख खान

Published

on

Loading

'रईस' में ग्रे शेड किरदार में शाहरुख खानमुंबई | शाहरुख खान ने ही 90 के दशक में सबसे पहले ग्रे शेड किरदारों की शुरुआत की थी। इसके बाद मुख्य अभिनेता भी ग्रे शेड के किरदार करने लगे। ‘रईस’ फिल्म का ट्रेलर और टीजर देखकर यह पता चलता है कि अब इन फिल्मी दर्शकों को फिर एक बार इस रोमांटिक हीरो को ग्रे शेड रोल करते देखने को मिलेगा। शाहरुख खान के इस मारधाड़ करने वाले ग्रे शेड वाले किरदार ने लोगो के होश उड़ा दिए हैं। ‘रईस’ का पहला टीजर 2015 में आया था तबसे इस फिल्म के संवाद से लेकर शाहरुख के इस किरदार की चर्चा जोरों से हो रही थी।

शाहरुख ऐसे पहले अभिनेता हैं जो ग्रे शेड वाली किरदार में भी बहुत कुल दिखते हैं, इसके पहले लोगों ने उन्हें ‘अंजाम’, ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में ग्रे किरदार में देखा है और पसंद भी किया है। डर फिल्म का उनका किरदार यानी की राहुल मेहरा का संवाद ‘क क क.. किरण ‘आज भी लोग याद करते हैं। शाहरुख के ‘अंजाम’ फिल्म का किरदार विजय अग्निहोत्री भी एक ग्रे शेड किरदार था और लोगो ने उसे भी बहुत पसंद किया था, इसी फिल्म का गाना ‘बड़ी मुश्किल है’ भी काफी सुपरहिट हुआ था।

अब तक शाहरुख के इन ग्रे शेड किरदारों ने लोगो के दिलो में अलग ही जगह बना ली थी उसी तरह रईस का किरदार और संवाद भी लोगो में काफी मशहूर हो रहा है।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending