Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कलाकार से शादी बिल्कुल अलग अनुभव : राधिका

Published

on

Loading

कलाकार से शादी बिल्कुल अलग अनुभव : राधिका

नई दिल्ली | लगभग दो दशक पहले गायक शान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली राधिका मुखर्जी का कहना है कि एक कलाकार से शादी करना वास्तव में एक अलग अनुभव होता है।

शान ने ‘जब से तेरे नैना’, ‘चांद सिफारिश’ जैसे प्रेम गीत गाए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या शान ने राधिका के लिए भी गीत बनाए? राधिका ने कहा, “हां, उन्होंने ‘गुमसुम हो क्यों’ लिखा था। मैं सच में उनसे नाराज थी। हम लॉन्ग ड्राइव पर गए, तो उन्होंने यह गाना मेरे लिए गाना शुरू कर दिया। वह बहुत रोमांटिक हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि कई बार ऐसा भी होता है जब वह मुझे आधी रात को जगाकर पूछते हैं कि ‘तुम्हें यह धुन कैसा लग रहा है?’ वास्तव में एक कलाकार के साथ रहना ऐसा ही होता है।”

राधिका ने बताया कि शान गा सकते हैं तो वह अच्छा नाच सकती हैं। वह अच्छी नृत्यांगना हैं।

शान के दोनों बेटे सोहम और शुभ भी अपने पिता को पदचिह्नें पर चल रहे हैं। उन्होंने अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में ‘बम पे लात’ गीत गाया था।

राधिका हैप्पीडेमिक कंपनी की सह-संस्थापक व सीईओ हैं, जो लोगों को लाइव प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों तरीके से कलाकार उपलब्ध कराती है। अप्रैल में करीब 100 कलाकारों के साथ शुरू हुई इस कंपनी में आज 680 से ज्यादा कलाकार हैं।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending