Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

चिटफंड घोटाला: पॉल ने खुद को निर्दोष व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बताया जिम्मेदार

Published

on

Loading

babul-supriyoभुवनेश्वर/कोलकाता। रोज वैली चिट फंड घोटाला मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पॉल ने रविवार को कहा कि वक्त के साथ उनकी बेगुनाही साबित हो जाएगी। पॉल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। भुवनेश्वर में अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद सीबीआई की कार में बैठने के दौरान पॉल ने कहा, “मैं निर्दोष हूं। मैं बिल्कुल भी दोषी नहीं हूं। सब कुछ बाद में साबित हो जाएगा।”

पॉल ने सख्ती से इस बात का खंडन किया कि उन्होंने चिट फंड कंपनी से आर्थिक लाभ उठाया है। उन्होंने कहा, “मैं अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करता हूं। मैं इसी तथ्य को जानता हूं कि मैंने किसी से आर्थिक लाभ नहीं उठाया है।”

पॉल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो करोड़ों के रोज वैली चिट फंड घोटाले में शामिल हैं। उन्होंने कहा, “बाबुल सुप्रियो ने मुझसे घोटाले के संबंध में छलकपट किया। वह इस घोटाले में शामिल हैं। कई करोड़ के इस चिटफंड घोटाले में अन्य मंत्री भी शामिल हैं।” पॉल ने कहा कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

अभिनेता से नेता बने पॉल की पत्नी नंदिनी पॉल ने अपने पति की गिरफ्तारी को राजनीति प्रेरित बताया।

नंदिनी ने कहा, “उन्होंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। उन्होंने रोज वैली द्वारा निर्मित एक फिल्म का निर्देशन किया था। इसके लिए उन्हें चेक से मासिक मेहनताना कर की कटौती के बाद मिलता था। उन्होंने इस मेहनताने के अलावा और कुछ नहीं लिया।”

पॉल को शुक्रवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार देर शाम ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें भुवनेश्वर लाया गया। यहां स्थित सीबीआई के विशेष मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में सौंप दिया।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending