Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading

बिहार में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेतिया | बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक तस्कर को एक किलोग्राम से ज्यादा चरस और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद मादक पदार्थो की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। बगहा के पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के रामनगर थाना क्षेत्र के सिगड़ीबहुआरी गांव के ठूठी टोला के पास एक घर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान वहां से एक किलो 400 ग्राम नेपाली चरस और 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

झा ने बताया कि मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थो की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending