Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वैश्विक स्तर पर चीता की आबादी घटी

Published

on

Loading

वैश्विक स्तर पर चीता की आबादी घटीवाशिंगटन। दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता विलुप्त होने की कगार पर है। वैश्विक स्तर पर इनकी आबादी तेजी से कम होती जा रही है, जिसे देखते हुए इन्हें तत्काल संरक्षण प्रदान किए जाने की जरूरत है। अमेरिकी जर्नल ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में सोमवार को प्रकाशित एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि वैश्वि स्तर पर चीता की आबादी घटकर सिर्फ 7,100 रह गई है।

नतीजन शोधकर्ताओ ने चीता को ‘विलुप्त होती संकटग्रस्त प्रजाति’ के रूप में सूचीबद्ध करने की अपील की है। जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन से जुड़ी इस अध्ययन की मुख्य लेखिका सारा दुरांत ने कहा कि यह शोध चीता की स्थिति को लेकर अब तक की सबसे व्यापक विश्लेषण का प्रतिनिधित्व करता है। दुरांत ने अपने बयान में कहा, “रहस्यमयी स्वभाव के कारण इन प्रजातियों के बारे में जानकारी जुटाना मुश्किल है, जिससे इनकी दुर्दशा हो रही है और इनकी अनदेखी हो रही है।”

शोधकर्ताओं के मुताबिक, अभयारण्यों में पहरे लगे होने पर भी चीता को इंसानों से खतरा है। लोग उनका अवैध शिकार करते हैं, उनके अंगों और खाल की तस्करी करते हैं।  चीतों का 77 फीसदी निवास स्थान संरक्षित क्षेत्रों से बाहर होता है, जिससे इंसानों और चीतों के बीच संघर्ष को बढ़ावा मिलता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending