Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

निशानेबाजी : सत्येंद्र ने जीता राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब

Published

on

आर्मी मार्क्सयमैनशिप यूनिट, एएमयू, निशानेबाज सत्येंद्र सिंह, एनएससीसी, निशानेबाज

Loading

आर्मी मार्क्सयमैनशिप यूनिट, एएमयू, निशानेबाज सत्येंद्र सिंह, एनएससीसी, निशानेबाज

पुणे | आर्मी मार्क्‍समैनशिप यूनिट (एएमयू) की ओर से खेलते हुए निशानेबाज सत्येंद्र सिंह ने ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चैन सिंह को पछाड़ते हुए 60वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप स्पर्धा (एनएससीसी) में पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। सत्येंद्र ने फाइनल में पहुंचे आठ खिलाड़ियों में चैन सिंह के पीछे दूसरे स्थान के साथ क्वालीफाई किया था।
फाइनल में वह पासा पलटने में कामयाब रहे और 45 शॉट में 450.9 का स्कोर करने में सफल रहे। वहीं चैन ने 448.4 और नौसेना के राहुल पूनिया ने 439.1 का स्कोर कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।जूनियर पुरुष 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन में पश्चिम बंगाल के शुभंकर प्रमाणिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस साल उन्होंने जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

शुभंकर ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फाइनल में पहले स्थान पर मध्य प्रदेश के सैयद अरेब परवेज थे।
उन्होंने फाइनल में सैयद को पछाड़ते हुए 442.1 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के हर्षित बिंजवा रहे। उन्होंने 11.8 का स्कोर किया।तमिलनाडु के वी. सर्वेश स्वरूप ने 418.6 का स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया।

 

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending