Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका में हिंसा, 7 लोगों की हत्या

Published

on

क्रिसमस, हिंसक घटनाओं, समाचार एजेंसी सिन्हुआ, गोलीबारी, जॉनस्टन, वाशिंगटन

Loading

क्रिसमस, हिंसक घटनाओं, समाचार एजेंसी सिन्हुआ, गोलीबारी, जॉनस्टन, वाशिंगटन

वाशिंगटन | क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूरे अमेरिका में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के विल्सन जिले के शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान एक महिला, उसके बेटे व प्रेमी तथा बेटे की मंगेतर के रूप में हुई है।
हमले के पीछे के उद्देश्य का पता नहीं चला सका है।टेनेसी के मेम्फिस में एक सुपर बाजार के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी एक ऐसे इलाके में हुई जहां जहां आपराधिक गिरोहों के बीच हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं।मिसिसिपी के पर्ल शहर में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि डेटिंग पर आए एक 22 वर्षीय युवक और एक 17 वर्षीया लड़की की हत्या कर दी गई, जबकि लड़की का पिता घायल हो गया।पुलिस ने कहा कि संदेह है कि युवक ने ही गोलीबारी की और उसने खुद को भी गोली मार ली।

रोड द्वीप के जॉनस्टन शहर में संभवत: एक घरेलू विवाद हिंसा में तब्दील हो गया जिसमें एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि गोली लड़की के पिता ने चलाई थी जो छुरे के हमले से जख्मी हुआ है।

वाशिंगटन के लिनवुड स्थित एक मॉल में झगड़ा छुड़ाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को झगड़े में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने छुरा घोंप दिया।पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है।फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पुलिस दोहरी गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

नेशनल

जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना

Published

on

Loading

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा 12 राज्यों के सीएम भी शामिल हुए। पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उनके साथ चार प्रस्तावक भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे।

इनमें एक पुजारी, दो ओबीसी और एक दलित समुदाय के व्यक्ति का नाम है। दरअसल पीएम मोदी के नामांकन के दौरान चार प्रस्तावक मौजूद रहे। इनमें पहला नाम आचार्य गणेश्वर शास्त्री का है, जो कि पुजारी हैं। इसके बाद बैजनाथ पटेल पीएम मोदी के नामांकन के दौरान प्रस्तावक बने, जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। वहीं लालचंद कुशवाहा भी पीएम के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर शामिल हुए। ये भी ओबीसी समाज से आते हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावकों में आखिरी नाम संजय सोनकर का भी है, जो कि दलित समुदाय से हैं।

चुनाव में प्रस्तावक की भूमिका अहम होती है। ये ही वे लोग होते हैं, जो किसी उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव रखते हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, प्रस्तावक वे स्‍थानीय लोग होते हैं, जो किसी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए अपनी ओर से प्रस्तावित करते हैं। आमतौर पर नामांकन के लिए किसी महत्वपूर्ण दल के वीआईपी कैंडिडेट के लिए पांच और आम उम्मीदवार के लिए दस प्रस्तावकों की जरूरत होती है।

Continue Reading

Trending