Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीनगर, जम्मू, लेह में सबसे ठंडी रात, ‘चिल्लई कलां’ शुरू

Published

on

Loading

श्रीनगर, जम्मू, लेह में सबसे ठंडी रात, 'चिल्लई कलां' शुरू

श्रीनगर | श्रीनगर, जम्मू और लेह में मंगलवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में बुधवार से ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत हो गई। यह 40 दिन की लंबी अवधि होती है, जब घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।”

मौसम विभाग के अनुसार, “लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। वहीं जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

मौसम विभाग के अनुसार, “पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री कम, गुलमर्ग में शून्य से 2.2 डिग्री कम और कारगिल में शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।”

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 10.1 डिग्री, बटोट में 6.8 डिग्री, बनिहाल में 4.7 डिग्री और भदरवाह में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान सर्द और शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending