Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजनीतिक दलों के दो हजार से ज्यादा के गुप्त चंदे पर लगे रोक: निर्वाचन आयोग

Published

on

Loading

election commisionनई दिल्ली । इलेक्शंन कमीशन ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले अज्ञात चंदे के स्त्रोत को बताने के लिए सरकार से कानून में संसोधन की मांग की है। इलेक्शजन कमीशन का कहना है कि राजनीतिक दलों को अज्ञात चंदे के तौर पर मिलने वाली दो हजार से ज्यादा की राशि का स्त्रोत बताया जाना चाहिए और इस पर रोक भी लगानी चाहिए। इलेक्श न कमीशन ने सरकार को भेजे सुझाव में यह बात कही है।

बता दें कि राजनीतिक दलों की गोपनीय चंदे का स्त्रोत उजागर नहीं करती हैं। ऐसे में इलेक्श।न कमीशन को यह पता नहीं चल पाता है कि किस पार्टी को चुनाव खर्च के रूप में कितना पैसा मिला है। दरअसल इलेक्शशन कमीशन चुनाव में ब्लैक मनी के इस्तेमाल को रोकने के लिए कानून में संसोधन करना चाहता है। इसके लिए सरकार से सिफारिश की गई है।

भारत में राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदा सूचना के अधिकार कानून के तहत नहीं आता है। राजनीतिक दलों अभी तक सिर्फ बीस्? हजार से ज्यादा के चंदे का स्त्रोत बताती हैं। ऐसे में चुनाव आयोग चाहता है कि 2 हजार से ज्यादा मिलने वाले चंदे का भी स्त्रोत बताया जाए। बता दें कि जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के सेक्शन 29 C के तहत पार्टियों के लिए 20 हजार रुपये से ज्यादा के चंदों का स्रोत बताना जरूरी है। बता दें कि आयकर कानून के तहत राजनीतिक दलों को आयकर छूट मिली हुई है। ऐसे में पार्टियों को मिलने वाला चंदा टैक्स अंदर नहीं आता है। पार्टियां चुनाव खर्च के तौर पर मिलने वाले चंदे का टैक्स भी नहीं देती हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending