Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जम्मू : भारत-पाक जवानों के बीच शुक्रवार रात गोलीबारी

Published

on

Loading

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले से लगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार रात भर गोलीबारी हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया, “सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रामगढ़, हीरानगर और सांबा सेक्टरों में शनिवार तड़के तक गोलीबारी होती रही।”

उन्होंने बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की चार चौंकियों पर शुक्रवार रात 9.30 बजे बिना उकसाहट गोलीबारी शुरू की।”

अधिकारी ने बताया, “बीएसएफ ने भी प्रभावी तरीके से जवाब दिया और रामगढ़, हीरानगर और सांबा सेक्टरों में दोनों के बीच शनिवार तड़के तीन बजे तक गोलीबारी जारी रही।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending