Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

स्पेन में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

Published

on

Loading

स्पेन में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

मैड्रिड | मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो वयस्कों और दो बच्चों की मौत हो गई। विमान ने क्वोत्रो वियेंटोस से पुर्तगाल के कासकेस के लिए रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजे उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 20 मिनट के भीतर ही विमान स्पेन के कनाडा रियल लियोनेसा में गिर गया।

स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि एक गड़रिये ने बचाव सेवाओं को विमान हादसे की सूचना दी।

हालांकि, बचावकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन वे कुछ भी नहीं कर पाए। दुर्घटना के दो घंटे तक विमान में लगी आग नहीं बुझ पाई थी।

अभी पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के समय मौसम खराब था और नीचे बादलों के साथ ही बारिश भी हो रही थी। विशेषज्ञ दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending