Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जर्मन संस्करण शुरू करने जा रहा ‘शार्ली हेब्दो’

Published

on

Loading

जर्मन संस्करण शुरू करने जा रहा 'शार्ली हेब्दो'

पेरिस | व्यंग्यात्मक फ्रांसीसी साप्ताहिक ‘शार्ली हेब्दो’, जिसके पेरिस कार्यालय को जनवरी 2015 में जिहादियों द्वारा निशाना बनाया गया था, दिसंबर में एक जर्मन संस्करण शुरू करने जा रहा है। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अुनसार, शार्ली हेब्दो की प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पत्रिका 2015 में हुए हमले के बाद मिले समर्थन के आभार स्वरूप अगले सप्ताह जर्मन भाषा में दो लाख प्रतियां छापेगी।

जर्मन संस्करण एक दिसंबर को शुरू होगा और उसमें मुख्य रूप से फ्रांसीसी भाषा से अनूदित लेख और कार्टून्स होंगे।

प्रवक्ता ने कहा, संपादक जर्मन कार्टूनिस्टों के साथ समन्वय करके जर्मन सामग्री छापने पर भी विचार कर रहे हैं।

जर्मन संस्करण की कीमत चार यूरो होगी और यह पूरे जर्मनी में उपलब्ध होगा।

जर्मनी के नागरिकों ने ‘शार्ली हेब्दो’ के जीवित बचे संपादकीय कर्मचारियों द्वारा हमले के एक सप्ताह बाद प्रकाशित संस्करण की 70,000 प्रतियां खरीदी थीं।

करीब दशक भर पुरानी पत्रिका के पेरिस में स्थित कार्यालयों पर हुए हमले में फ्रांस के कुछ विख्यात कार्टूनिस्टों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending