Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा से निष्कासित सात युवा नेताओं की वापसी की पटकथा तैयार

Published

on

Loading

Mulayam_yadavलखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) से निकाले गए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सात युवा नेताओं की पार्टी में जल्द वापसी तय है। सभी नेताओं ने शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से उनके घर पर मुलाकात की और गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मुलायम सिंह ने उन्हें समझाया और कहा कि पार्टी के लिए मेहनत से काम करें। इसके बाद माना जा रहा है कि सभी नेताओं को पार्टी में वापस लिया जा सकता है।

ज्ञात हो कि सपा में कलह के चलते प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने 19 सितंबर को अखिलेश यादव के करीबी सात युवा नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। इनमें तीन एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील सिंह साजन, संजय लाठर के अलावा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव, समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव शामिल थे।

संजय लाठर को छोडक़र सभी निष्कासित नेताओं ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घर पर उनसे मुलाकात की। इन युवा नेताओं ने बिना शर्त अपना माफीनामा मुलायम सिंह को लिखकर दिया। एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पार्टी के संरक्षक, मुखिया और सब कुछ हैं। उन्होंने युवा नेताओं को समझाया कि पार्टी के लिए मेहनत करें। लोहिया को पढ़ें और जानें कि समाजवाद क्या है। उन्होंने कहा, केवल नारे देने से कोई काम नहीं होने वाला। नारे अगर देने हैं तो जनता के लिए नारे लगाओ।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending