Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सबसे सर्द रात, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

सबसे सर्द रात, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

जम्मू/श्रीनगर | श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू क्षेत्र में बनिहाल कस्बा सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया।”

अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 11.3 डिग्री, बटोट में 7.7 डिग्री, बनिहाल में 2.5 डिग्री और भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम सर्द व शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

Continue Reading

प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप, 18 महिलाओं समेत 19 मजदूरों की मौत

Published

on

Loading

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को बहपानी गांव के पास एक पिकअप के खाई में गिर जाने से कम से कम 19 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में 18 महिलाएं हैं। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब पिकअप वाहन तेज रफ्तार में मजदूरों को लेकर जंगल से वापस लौट रहा था। इस दौरान ढाल पर ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। उस वक्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे। हादसा होते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई।

कवर्धा हादसे में लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सोमवार को अपनी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर पोस्ट करते हुए CM साय ने कहा, ”कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों की मौत और 4 के घायल होने की दुखद खबर मिल रही है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।” जिला प्रशासन घायलों के बेहतर इलाज के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शोक जताया और कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कवर्धा घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।”उन्होंने कहा, “इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है।”

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोमवार को कवर्धा दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। भूपेश बघेल ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है, इसमें 19 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग तेंदू पत्ते तोड़कर लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। हमने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की है।”

Continue Reading

Trending