Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले से कारोबार ठप : संतोष यादव सनी

Published

on

Loading

Sunny GKP– प्रदेश में फिर अखिलेश सरकार बनने का किया दावा

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और हजार के नोट बंद करने से परेशान है। देश का कारोबार ठप हो गया है। मेहनत से कमाया हुआ पैसा किसान खर्च नहीं कर पा रहा है। कई लोगो की शादियां टूट रही हैं। अपना ही पैसा बाजार में ले जाने पर लोगो को सामान नहीं मिल पा रहा है। देश की जनता मोदी के इस कदम से त्रस्त है। बच्चो को दूध नहीं मिल पा रहा है। मरीज दवाई के आभाव में मर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परेशान जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। खासकर महिलाओं में गुस्सा बहुत है। किचन से लेकर कारोबार तक ठप हो गया । व्यापारी भी परेशान हैं।

संतोष यादव ने कहा प्रदेश में सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी फिर सरकार बनाएगी। उनकी कथनी और करनी एक है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। किसान, छात्र, महिलाएं और व्यापारी समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। प्रदेश की जनता विकास चाहती है। गोरखपुर में एम्स बनाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुफ्त में जमीन दी। गोरखपुर की धरती पर विकास की फसल लहलहा रही है। जनता खुशहाली चाहती है। समाजवादी पार्टी हर वर्ग की पसंद है।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending