Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐ दिल..’ की रिलीज को लेकर राजनाथ से मिले मुकेश भट्ट

Published

on

Loading

'ऐ दिल है मुश्किल' नई दिल्ली,  फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यहां मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की सुरक्षित रिलीज के साथ ही शानदार दीवाली का भरोसा दिलाया। फिल्म दीवाली के दो दिन पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। भट्ट ने गायक व राजनेता बाबुल सुप्रियो के साथ फिल्म की सुरक्षित रिलीज की अपील को लेकर राजनाथ से मुलाकात की।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण फिल्म को रिलीज नहीं होने की चेतावनी दी है। मनसे का यह विरोध उड़ी हमले के बाद आया, जिसमें भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए। भारत ने इसका आरोप पाकिस्तानी आतंकवादियों पर लगाया है।

राजनाथ से मुलाकात के बाद भट्ट ने संवाददाताओं से कहा, “हम मनोरंजन करने वाले हैं। हम कलाकारों के साथ काम करने में दिलचस्पी रखते हैं, चाहे वे पाकिस्तान, चीन या अफ्रीका कहीं से भी संबंध रखते हों।” इससे पहले ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को रिलीज करने जा रहे सिनेमाघरों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर भट्ट ने मुंबई पुलिस के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। ह पूछे जाने पर क्या उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीें है तो उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है, लेकिन फिल्म सिर्फ मुंबई में रिलीज नहीं हो रही है।

राजनाथ से मुलाकात से पहले भट्ट ने कहा था उन्हें लगता है कि एक नागरिक के रूप में सुरक्षित महसूस करना उनका अधिकार है।  सिनेमा मालिकों और प्रदर्शकों के संघ ने भी गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में फिल्म को सिंगल स्क्रीन पर रिलीज नहीं करने की बात कही है। 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending