Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हरदोई : खेत पर कब्जे की कोशिश में दो भाइयों पर मारी गोली

Published

on

Loading

hardoi firingमनोज तिवारी

हरदोई। दबंगों ने खेत जोत रहे दो भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का आरोप है कि उनके खेत पर कब्जा करने के लिए दबंग प्रयासरत है।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर बमियारी निवासी अजीत कुमार (28) व राघवेंद्र (22) पुत्रगण सेवाराम ने जिला अस्पताल में बताया कि वह लोग अपना खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए हुए थे। काम के दौरान उन्हीं के गांव के सुधीर सिंह, अमर सिंह, समर सिंह रायफल व बंदूक वहां पहुंच गए और खेत जोतने से मना किया।

जब दोनों भाइयों ने इस बात का विरोध किया तो अमर सिंह ने बंदूक से व सुधीर ने रायफल से फायर कर दिया। फायरिंग में दोनों भाई जख्मी हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनका खेत कब्जाने के प्रयास में हैं।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending