Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरी बार पिता बने फवाद खान

Published

on

फवाद खान

Loading

फवाद खानलाहौर| पाकिस्तानी फिल्म अभिनेता फवाद खान और उनकी पत्नी सदाफ खान ने अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया है। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।  सामचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, अभिनेता के मैनेजर ने बताया कि बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ है।  साल 2005 में शादी रचाने वाले इस जोड़े को अयान नाम का एक बेटा भी है।

खबरों के अनुसार, फवाद भारत से कुछ महीने पहले ही अपने गृहनगर लाहौर के लिए रवाना हो गए।  फवाद भारत में काम करने वाले उन पाकिस्तानी कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत में काम किया और 19 जवानों की शहादत वाले 28 सितंबर को हुए उड़ी हमले में निंदा करने से खुद को दूर कर लिया।

फवाद (34) ने बॉलीवुड में अपना करियर फिल्म ‘खूबसूरत’ से शुरुआत किया। करन जौहर निर्देशित ‘ऐ दिल है मुश्किल’ उनकी आने वाली फिल्म है, जिसमें फवाद खान की मौजूदगी की वजह से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले महीने इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने संबंधी मसौदा पास किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तानी सिनेमाघरों ने भी भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने पर प्रतबिंध लगा दिया।

Continue Reading

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending