Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सैनिक की रिहाई की कोशिश में जुटा भारत

Published

on

गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Loading

hgggggनई दिल्ली| भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पाकिस्तान की हिरासत से भारतीय सैनिक की रिहाई को सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है। इस भारतीय सैनिक ने अनजाने में सीमा रेखा को पार कर लिया था।  गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नई दिल्ली औपचारिक रूप से इस मुद्दे को इस्लामाबाद के समक्ष उठाएगा और सैनिक की रिहाई की मांग करेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने इस मुद्दे को अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ उठाया है।  37 राष्ट्रीय राइफल का एक सैनिक अनजाने में भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू एवं कश्मीर को बांटने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर लिया था और पाकिस्तान ने उसे हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों का कहना है कि भारतीय सैनिक का सीमा रेखा को पार करना बुधवार रात को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से संबंधित नहीं है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार रात को दिए अपने बयान में कहा, “सेना के जवानों और नागरिकों द्वारा अनजाने में सीमा रेखा को पार कर जाने की बात असामान्य नहीं है। उन्हें मौजूदा तंत्र के माध्यम से वापस लाया जाता रहा है।”

नेशनल

बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार

Published

on

Loading

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट से अपनी प्रत्याशी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है। श्रीकला का टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है। हालांकि, इसकी क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि श्रीकला जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी हैं। धनंजय सिंह को हाल ही में कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं।

श्रीकला पहले ही बीएसपी उम्मीदवार के रूप में जौनपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। श्रीकला की जगह पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव जौनपुर सीट से बसपा के प्रत्याशी होंगे। वह जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने जौनपुर से कृपा शंकर सिंह और सपा गठबन्धन ने बाबू सिंह कुशवाहा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

धनंजय सिंह ने कुछ ही दिनों पहले जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, इसी बीच जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को बसपा से टिकट मिला था। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत दे दी थी लेकिन सजा पर रोक से इनकार कर दिया था।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह सजा पर रोक न लगने के कारण अभी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए बसपा की ओर से उनकी पत्नि श्री कला रेड्डी चुनावी मैदान में उतरी थीं। माना जा रहा था कि अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह खुद पत्नी के लिए जौनपुर में प्रचार करने वाले थे। उन्होंने पत्नी श्रीकला को चुनाव लड़ने और जीतने के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

Continue Reading

Trending