Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सिद्धू बनेंगे पंजाब चुनाव के ‘गेम चेंजर’

Published

on

Loading

तो अब पंजाब में क्या होगा? यह सवाल बड़ा मौजू है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जो धारणा राजनीतिक परिदृश्य पर साया हो रही है, उससे अब तक यही लग रहा था कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। लेकिन भाजपा के बागी पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के नए मोर्चा ‘आवाज-ए-पंजाब’ के साथ मैदान में उतर आने से आप की मुश्किल थोड़ी बढ़ गई है।

सिद्धू ने नशा, भ्रष्टाचार, विकास और पंजाबियत को अपना मुद्दा बनाया है। सिद्धू के मैदान में उतरने से पहले तक की सट्टा बाजार की धारणा पर बात करें तो 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप 65 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही थी। वहीं अकाली-भाजपा 25 सीटों तक और कांग्रेस भी 25 सीटों तक सिमटती दिख रही थी। इसकी वजह थी।

दरअसल, पंजाब में नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लगा पाने से अकाली दल के खिलाफ भारी नाराजगी है। अकाली दल के आलाकमान प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल को ‘खलनायक’ के रूप में स्थापित किया जाने लगा है। वैसे ही, जैसे 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले डॉ. मनमोहन सिंह और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शीला दीक्षित को खलनायक के रूप में स्थापित किया गया था।

जब सत्ता में बैठे किसी नेता के प्रति धारणा खलनायक के रूप में स्थापित होने लगती है तो उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की भी अनदेखी होने लगती है। साथ ही इसका परिणाम उसके साथियों को भी भोगना पड़ता है, भले ही वे साथी उन नकारात्मक कार्यों में साथ न दिए हों। इसी कारण भाजपा को अकाली दल के साथ होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

कांग्रेस अब तक इस खुशफहमी में थी कि अकाली-भाजपा गठजोड़ से जनता निराश होगी तो फायदा उसी को होना है। लेकिन दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के पंजाब में सक्रिय हो जाने से कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह का गणित गड़बड़ा गया है।

हालांकि यह भी सही है कि पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे प्रताप सिंह बाजवा ने अपने कार्यकाल में पंजाब में नशे को मुद्दा बनाने की दिशा में बहुत काम किया था। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला के नरेश खानदान के हैं। उनका ‘राजसी खून’ उनके जनता की आवाज बनने में आड़े आता है। इससे बाजवा के किए कार्यो का लाभ कांग्रेस को मिलता नहीं दिख रहा है।

इस बात को इस तरह देखिए- कांग्रेस के कार्यकाल में घोटालों की बाढ़ आई। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण को भ्रष्टाचार का मुद्दा समझ में आया। वर्ष 2009 में आडवाणी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ रथयात्रा निकाली। लेकिन कुछ पार्टी की कमजोरी, कुछ अन्य कारणों से आडवाणी इस रथयात्रा के जरिए भ्रष्टाचार को बड़े मुद्दे के रूप में स्थापित नहीं कर पाए और पार्टी चुनाव हार गई।

लेकिन आडवाणी की इस रथयात्रा का लाभ 10 साल बाद केजरीवाल ने उठाया। भारत की धर्मप्राण जनता को रिझाने के लिए केजरीवाल ने गांधी की तर्ज पर एक सामाजिक संत नेता अन्ना हजारे को महाराष्ट्र से दिल्ली ले आए और उनकी छवि के आधार पर भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बना दिया। इसके बाद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन कर इस मुद्दे का सियासी लाभ पहले दिल्ली में उठाया। यही वाकया अब पंजाब में दोहराया जा रहा है।

पंजाब में शीला दीक्षित के स्थान पर हैं सुखबीर बादल। हर्षवर्धन या विजेंद्र गुप्ता के स्थान पर हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह और इन सबके बीच केजरीवाल ने पंजाब में आप को स्थापित करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी। अब स्थिति यह हो गई है कि आप केजरीवाल के विरोधी बनकर उन पर जितने हमले करेंगे, वह उतने ही मजबूत होते जाएंगे।

यह बात समझी नवजोत सिंह सिद्धू ने। सिद्धू शुरू से बादलों के विरोधी के रूप में ख्यात रहे हैं। पंजाब की बेहतरी के लिए सोचना उनकी छवि रही है। वह पंजाब की शान के रूप में स्थापित हैं।

पंजाब में 18 मार्च, 2017 तक नई सरकार का गठन होना है। यानी फरवरी में चुनाव होना है। इस हिसाब से सिद्धू के पास बचते हैं सिर्फ पांच महीने, जिसमें उन्हें फसल बोनी है और काट भी लेनी है। हो पाएगा?

अब अगर सियासी गणित पर आएं तो पंजाब में जो पार्टी 59 या इससे ज्यादा सीटें लाएगी, वह सरकार बनाएगी। इस हिसाब से फिलहाल आप वहां सरकार बनाती दिख रही है। आप यदि 65 से 70 सीटें जीतती है तो इसमें बीसेक सीटें ऐसी होंगी जहां वह मामूली अंतर से चुनाव जीतेगी।

सिद्धू के मैदान में उतरने पर आप के हाथ से ये सीटें निकल जाएंगी, क्योंकि केजरीवाल या आप का मतदाता उसका कैडर वोटर नहीं है, बल्कि बादलों से नाराज जनता है। सिद्धू के आने से इस जनता या मतदाता को एक विकल्प मिलेगा। ऐसे में सिद्धू जितने मजबूत होंगे, आप उतनी कमजोर होती जाएगी। हो सकता है आप 30-35 सीटों पर सिमट जाए।

फिलहाल पंजाब में सुच्चे सिंह छोटेपुर प्रकरण से आप कमजोर हुई है। केजरीवाल इसकी भरपाई के लिए पंजाब दौरे पर हैं। अब यदि सिद्धू अपनी आवाज ए पंजाब के लिए मजबूती से जुट जाते हैं और अपना ध्यान केजरीवाल या आप के खिलाफ केंद्रित करने की बजाय बादलों के खिलाफ केंद्रित रखते हैं और पंजाब की बेहतरी का एक बढ़िया नक्शा पंजाब की जनता के सामने प्रस्तुत कर कर सकेंगे।

सिद्धू पंजाब चुनाव के ‘गेम चेंजर’ बन सकते हैं। उनका मोर्चा अगर 35-40 सीटें भी ले आता है तो मुख्यमंत्री बनने के लिए सारे समीकरण सिद्धू के पक्ष में होंगे।

नेशनल

जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी

Published

on

Loading

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन है। सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी हैं। मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज पूरा देश पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। पंजे और साइकिल के सपने टूटकर ‘खटाखट-खटाखट’ बिखर गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। इन चार चरणों में ही इंडी गठबंधन चारों खाने चित हो गया है। आपको पता होगा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, ये खबर भी पक्की निकली। उन्होंने कहा कि आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने ‘मिशन 50’ रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है। अब, 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती है।

सपा-कांग्रेस आतंकवादियों से हमदर्दी रखती है। सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बना लेंगे, इसलिए, इनके हौंसले बढ़ गए हैं। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Temple) पर ताला डलवाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आकर सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा सरकार में यूपी अपराध में टॉप पर होता था। लेकिन, विकास के मामले में यूपी की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी। आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। यूपी सात शहरों में मेट्रो शुरू करके टॉप पर है। यही नहीं गरीब कल्याण की जो योजनाएं मैं चलाता हूं, यूपी उनमें भी टॉप पर है।

Continue Reading

Trending