Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

समाजवादी सरकार की प्राथमिकताओं में हैः एसपी यादव

Published

on

समाजवादी सरकार की प्राथमिकता, नवीन तकनीक व प्रोटोकाल कार्यशाला, एसपी यादव   

Loading

समाजवादी सरकार की प्राथमिकता, नवीन तकनीक व प्रोटोकाल कार्यशाला, एसपी यादव   

kgmu

पैथालाजी में नवीन तकनीक व प्रोटोकाल कार्यशाला का उद्घाटन

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कलाम सेन्टर में 3 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जन्तु विज्ञान डा. एसपी यादव के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य समाजवादी सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है तथा इसलिये जिला स्तर के सभी अस्पतालों की पैथालाजी लैब को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया है, यह कार्यशाला इसी कड़ी में एक अहम कदम है। समाजवादी सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये कटिबद्ध है। इस तरह की कार्यशालाओं से पैथालाजी सेवाओं को जमीनी स्तर तक सुविधायें पहुंचाने में कारगर होगी।

प्रो. रविकान्त ने बताया कि इस तहर की कार्यशालाओं से राज्य सेवाओं के डाक्टरों को नयी तकनीक व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के डाक्टरों द्वारा प्रयुक्त उच्च गुणवत्ता की जानकारी मिलेगा, जिससे जिला स्तर पर भी इसी गुणवत्ता की सेवायें दी जा सकें।

डा. आशुतोष कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पैथालाजी विभाग ने उपस्थित प्रतिभागियो को आधुनिक पैथालाजी व तकनीक के सम्मिश्रण से अन्र्तराष्ट्रीय स्तर की पैथालाजी के समकक्ष लाने के फायदों के बारे में जानकारी दी। डा. वाहिद अली ने विश्वविद्यालय की पैथालाजी लैब में किये गये उच्चीकरण के बारे में बताया तथा इससे पैथालाजी की सेवाओं और गुणवत्ताओं में हुए उच्च स्तरीय बदलावों के बारे में बताया।

कार्यशाला में कई गणमान्य सदस्य जैसे डा. वीएन त्रिपाठी, महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश, डा. पाठक, निदेशक (प्रशिक्षण), डा. अब्बास अली मेहंदी,  सौरभ गर्ग, अध्यक्ष, पीओसीटी सर्विसेज, अभय अग्रवाल,  अजय महन्ती, डा. इन्द्रजीत सिंह, शांतनु मित्रा, रितेश गुलेरिया, कुलदीप चौधरी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending